बदायूं

Budaun News: छात्र ने की धर्मग्रंथों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कॉलेज ने प्रवेश पर लगाई पाबंदी

Connect News 24

सहसवान। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक छात्र ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ ही रामायण और गीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर हंगामा हुआ तो छात्र ने माफी मांग ली। अब इसका वीडियो वायरल होने पर कॉलेज प्रशासन ने छात्र के एक सप्ताह तक कॉलेज में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

छह दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण मनाया गया। इस दौरान जिलेभर के स्कूल, कॉलेजों में गोष्ठी का आयोजन किया। सहसवान में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी गोष्ठी हुई। इसमें एक छात्र ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ ही रामायण व श्रीमद्भागवत गीता पर अभद्र टिप्पणी की। अन्य छात्रों के हंगामा करने पर पुलिस कॉलेज पहुंची तो छात्र ने लिखित में माफी मांग ली।

बाद में किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आजाद ने बताया कि छात्र ने लिखित में माफी मांगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माफी मांगने की वीडियो भी बनाया। फिलहाल छात्र के एक सप्ताह तक कॉलेज आने पर पाबंदी लगा दी है। एक सप्ताह बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button