बदायूं

Budaun News: छात्रों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

Connect News 24

Students watch live telecast of Chandrayaan-3 landing

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

बदायूं। जिले के स्कूल-कॉलेजों में चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के सीधे प्रसारण को छात्र-छात्राओें और शिक्षकों ने देखने के लिए एक उत्सव की तरह आयोजन किया गया। इसको देखने के लिए सभी में बेहद उत्सुकता दिखाई पड़ी। स्कूल, कॉलेजों में प्रोजेक्टर व टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया।

शेखूपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र में लाइव प्रसारण बच्चों, अध्यापकों, कर्मचारी और बीएसए स्वाति भारती ने संयुक्त रूप से देखा गया। मदर एथीना स्कूल में भी विद्यार्थियों ने बहुत उत्सुकता व जोश के साथ इस एतिहासिक पल के साक्षी बने। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि आज का पल प्रत्येक देशवासी के लिए बड़े ही गर्व व गौरव का विषय है।

उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल के साथ छात्र-छात्राओं ने सीधा प्रसारण देखा। इधर, युवा मंच संगठन ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की। बाद में सफल लैंडिंग पर खुशी जताई। युवा मंच संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता, जिला महासचिव अजय दिवाकर, संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता, नगराध्यक्ष नितिन दिवाकर आदि मौजूद रहे।

ब्लूमिंगडेल स्कूल की शाखा में बच्चों ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखी। प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस के साथ बच्चे सजीव प्रसारण देख कर मंत्रमुग्ध हो गये। निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता भी मौजूद रहे।

बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शाम काे छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 का सफलता पूर्व हुई लैंडिग को एलसीडी के माध्यम से देखा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग कर अपना परचम लहरा दिया है।

बोले छात्र

फोटाे-25

-चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने देखने पर मन बेहद खुश हुआ, क्योंकि यह वह पल था। जो हर भारतीय के लिए सुखद अनुभव हुआ है।-प्रियांशु

फोटो-26

-यह इतिहास का वह दिन है, जिसने भारत को अन्य देशों की तुलना में अपने आपको बेहतर साबित किया है। इसकी वजह से आज हम चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। -आदित्य कुमार

भाजपाई बोले- भारत विश्व गुरु बनने की ओर

बदायूं। चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भाजपाइयों ने जिलेभर में जगह-जगह मिष्ठान वितरण व पटाखे छोड़कर और तिरंगा ध्वज फहराकर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, इस सफलता का पूरा श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों व चंद्रयान-3 की पूरी टीम को जाता है। भारत का यह कदम निश्चित तौर पर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। शहर में इंदिरा चौक व बड़ा बाजार में मिठाई बांटी। पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, जितेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। संवाद

अटल विचार मंच के पदाधिकरियों ने जताई खुशी

अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने चंद्रयान-3 के सफल चंद्रमा पर लैंडिंग पर वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया। मंच सचिव अजय शर्मा ने कहा कि यह परीक्षण अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की महान उपलब्धि है। जितेंद्र कुमार कश्यप, संजीव पाराशरी, अमन शर्मा, विमल शर्मा, रविंद्र जौहरी आदि मौजूद रहे।

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग का लाइव देखते छात्र। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button