बदायूं

Budaun News: सब्जी-रायते में अरारोट मिलाने का शक, नमूना जांच को भेजा

Connect News 24

Doubt of mixing arrowroot in vegetable-rituals, sample sent to investigation

उझानी में सेंपलिंग की कार्रवाई शुरू होने से पहले ठेला पर पूड़ी खाने को जुटे लोग। संवाद

उझानी। ठेले-खोमचों पर सब्जी, पूड़ी समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार पूर्वाह्न बकरियों वाले नखासे में गोवर्धन पूड़ी भंडार पर छापा मारा। सब्जी और रायते में अरारोट की मिलावट का शक होने पर दोनों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।

ठेलों पर सब्जी और रायते में अरारोट की मिलावट का आरोप लगाते हुए श्रीनारायणगंज मोहल्ले के अर्पित गुप्ता ने मंगलवार सुबह खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सीएल यादव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद यादव ने तीन सदस्यीय टीम को मौके पर भेज दिया। टीम ने बकरियों वाले नखासे में गोवर्धन पूड़ी भंडार के संचालक गोवर्धन कश्यप से खाद्य पदार्थों में मिलाने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी की। गोवर्धन ने अरारोट के इस्तेमाल की बात स्वाकीर की।

खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि टीम ने रायते के अलावा दो सजियों के नमूने लिए हैं। नमूनों की जांच प्रयोगशाला में होगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पूड़ी विक्रेता गोवर्धन से लाइसेंस के बारे में भी पूछा, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही कई खोमचे वाले सामान समेट कर खिसक गए।

पिछले दिनों भरे थे केमिकल से बन रही सॉस के नमूने

खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सीएल यादव के नेतृत्व में विभागीय पांच सदस्यीय टीम ने पिछले दिनों बहादुरगंज मोहल्ले में टोमैटो और चिली साॅस की फैक्टरी पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान टीम को फैक्टरी में करीब पांच सौ लीटर नकली सॉस मिली थी। यह सॉस टमाटर का इस्तेमाल किए बगैर केमिकल से बनाई गई थी। फैक्टरी संचालक श्रवण राठौर मौके पर से खिसक गया था। नमूने लेने के बाद बाकी सॉस नष्ट करा दी गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button