पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब

Connect News 24

बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है।

समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दी जातीं थी।

एक सप्ताह पूर्व इस पटल का कंप्यूटर खराब हो गया। इस वजह से इस पटल पर किसान शिकायतें नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की पर सुनवाई नहीं हुई।

इस बावत समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि वह अवकाश पर चले गए थे, इस बीच कंप्यूटर खराब हो गया। बुधवार तक कंप्यूटर हर हाल में सही हो जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button