बदायूं

Budaun News: स्वस्ति जैन आयीं प्रतियोगिता में प्रथम

Connect News 24

Swasti Jain came first in the competition

जैन में हुई प्रतियोगिता के सफल हुए बच्चों को सम्मानित करते सुरेश चंद्र जैन। संवाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म की कौन बनेगा तत्व ज्ञानी प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां सर्वप्रथम जैन श्रावकों ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। इसके बाद मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना व अर्घ्य समर्पित किए गए। इसके बाद बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता कौन बनेगा तत्व ज्ञानी आयोजित की गई। जिसमें स्वस्ति जैन प्रथम, स्पर्श जैन द्वितीय व अवनी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरेश चंद्र जैन ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन, स्पर्श जैन, प्रशांत जैन, अनिल जैन सोनी, सुनील जैन आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button