बदायूं

Budaun News: बीएसए के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षक

Connect News 24

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर निलंबन की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा को निलंबित करने से शिक्षकों में आक्रोश है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षक दिवस के दिन जिलाध्यक्ष को निलंबित करके देश के सभी शिक्षकों को अपमानित करने का काम किया गया है। शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बीएसए को निलंबित करने की मांग की।

सिटी मजिस्ट्रेट रामजीलाल को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि बीएसए जिले में मनमानी कर रहीं हैं। शिक्षकों पर दबाव बनाकर भय का वातावरण बनाने के लिए जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया। महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बीएसए के निलंबन की मांग की गई है।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो 20 सितंबर से प्रदेश भर के 75 हजार से अधिक शिक्षक धरना देंगे। इस मौके पर जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, प्रीति राठौर, अनुराग यादव, इकबाल अहमद, विनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अरुण यादव के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बदायूं में शिक्षक दिवस पर संघ के जिलाध्यक्ष को झूठे आरोपों में निलंबित करने का विरोध किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि यदि कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश के शिक्षक बदायूं कूच करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में बीएसए बदायूं को हटाए जाने की भी मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में अतुल यादव, प्रेमप्रकाश शाक्य, राजेश यादव, अमित यादव, प्रवेंद्र कुमार, विपिन पाल, अरविंद, धीरेंद्र यादव, मयंक मिश्रा, अनुराग तिवारी, श्रीचंद्र यादव, सुधीर चौहान शिक्षक शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button