बदायूं

Budaun News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा किशोर, डूबकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Connect News 24

15 year old boy died due to drowning in pond

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गड़िया में 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के जमुना प्रसाद पुत्र पन्ना लाल शनिवार सुबह शौच के लिए ताला किनारे गया था। वहां अचानक उसका पैर फिसल गया और उसकी तालाब में डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से निकाला। किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जनपद में बीते तीन चार दिन से रोज बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब पानी से लबालब भर गए हैं। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों में भी पानी भर गया। ऐसे में लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों जनपद में पानी भरे गड्ढों में डूबने से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। अब गांव गड़िया में इसी तरह का हादसा हुआ है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button