Budaun News: उझानी से अगवा किशोरी आठ दिन बाद बरामद
उझानी। आठ दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चिकित्सकीय परीक्षण की कार्रवाई पूरी होने तक उसे वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया गया है। आरोपी युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी वाहिद आठ दिन पहले दूसरे समुदाय की किशोरी को अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता ने वाहिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से शासन स्तर से इसे गंभीरता से लिया गया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाया लेकिन वाहिद हाथ नहीं आया।
पुलिस ने सोमवार शाम किशोरी को बाइपास से बरामद कर लिया। घटना के बारे में उससे जानकारी करने के बाद उसे देर शाम वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। किशोरी के पिता ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।