Budaun News: किशोरी की मौत, शादी समारोह में गर्म पूड़ी को लेकर हुआ बवाल, हत्या का आरोप
[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सेटाखेड़ा में शनिवार रात एक शादी समारोह में ठंडा खाना परोसने को लेकर चार लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति करछी लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। तभी उसकी भतीजी की मौत हो गई। परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस बीमारी से मौत बता रही है।
शनिवार रात सेटाखेड़ा गांव में राजेंद्र की बेटी पुष्पा की शादी थी। उसकी बरात आई हुई थी। रात करीब दस बजे दावत चल रही थी। उसी वक्त गांव का सुरेंद्र भी दावत खाने पहुंचा था। बताते हैं कि दावत खाने के दौरान उसकी प्लेट में ठंडी पूड़ी आ गई थी। उसने गर्म पूड़ी मांगी। इसी बात को लेकर उसकी गांव के चंद्रपाल से कहासुनी हो गई।
बात इतनी बढ़ गई कि चंद्रपाल ने करछी उठाकर सुरेंद्र को सिर में मार दी, जिससे उसके सिर से खून निकल आया। यह देखकर नीरज और पप्पू भी वहां पहुंच गए। उनके कहासुनी करने पर सुरेंद्र का विवाद चंद्रपाल से खत्म होकर नीरज और पप्पू से हो गया। हालांकि बाद में मामला खत्म हो गया। रात में ही सुरेंद्र को कोतवाली ले जाया गया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा था।
[ad_2]