शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अब मनरेगा से लगेंगे बायोगैस प्लांट, गांवों में बनेंगे अंत्येष्टिस्थल

Connect News 24

[ad_1]

अधिकारियों ने चालू वित्तीय वर्ष से 15 लाख अधिक मानव दिवस का मांगा बजट मांगा

चालू वित्तीय वर्ष में 6678000 मानव दिवस का है लक्ष्य, अब 81 लाख रुपये मांगे

लखीमपुर खीरी। भले ही आम बजट में मनरेगा के बजट में कटौती की गई हो, लेकिन खीरी जिले में इस बार भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा करीब 15 लाख अधिक मानव दिवस का बजट मांगा जा रहा है। आने वाले वित्तीय वर्ष में मनरेगा से बायोगैस प्लांट लगाने और गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाने की भी योजना है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले को 66 लाख 78 हजार मानव दिवस का लक्ष्य मिला था। इस बार उपायुक्त मनरेगा ने जिले के लिए 81 लाख से अधिक मानव दिवस की मांग की है। ग्रामीण बेरोजगारों को 100 दिन रोजगार देने के लिए चल रही मनरेगा योजना के तहत 213 रुपया प्रति श्रमिक की दर से भुगतान किया जाता है। मनरेगा के तहत मिट्टी का काम, अमृत सरोवर, मॉडल तालाब का निर्माण, खेल का मैदान, स्टेडियम निर्माण, पौधरोपण आदि कार्य किया जाता है। इनका भुगतान ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाता है।

उपायुक्त मनरेगा विपिन चौधरी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक हर माह का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा कर लिया गया है। 10886 श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार दिया जा चुका है, जबकि 16144 श्रमिक ऐसे हैं जिन्हें 81 से 99 दिन का रोजगार मिला है। उनका कहना है कि वित्तीय वर्ष पूरा होते-होते जिले के सभी जॉबकार्ड धारकों को 100 दिन रोजगार देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

80 व्यक्तिगत और 37 सार्वजनिक बायोगैस प्लांट लगेंगे

आने वाले वित्तीय वर्ष में जिले में मनरेगा से 117 बायोगैस प्लांट लगाने की योजना है। इनमें 80 व्यक्तिगत और 37 सार्वजनिक बायोगैस प्लांट लगने हैं। निजी बायोगैस प्लांट के लिए पहले फेज में अनुसूचित जाति के, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, भूमि सुधार के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी। बायोगैस प्लांट के अलावा 5000 से अधिक आबादी वाले 120 गांवों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले 66 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जा चुका है। इनके साथ-साथ जिले में मियां बांकी पौधरोपण के तहत जिले में भूमि की उपलब्धता के अनुसार सघन पौधरोपण भी किया जाएगा।

अगले वित्तीय वर्ष में जिले के लिए 81 लाख मानव दिवस की मांग की गई है। वित्तीय वर्ष 2023 में मनरेगा से होने वाले अन्य कार्यों के साथ 5000 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में अंत्येष्टिस्थल का निर्माण और 117 बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाने की योजना है।

– विपिन चौधरी, डीसी मनरेगा

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button