Pilibhit News: उद्योगों को जमीन पर अब उतारने की कवायद, दावा किया गया साढ़े आठ हजार करोड़ के निवेश
[ad_1]

इन्वेस्टर्स समिट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में साढ़े आठ हजार करोड़ के निवेश के दावों के बीच अब सपनों को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू की जाएगी। जिले में उद्योगों के लिए जमीन की तलाश शुरू की जाएगी। इसके लिए उद्यमियों से संपर्क कर उनकी जरूरतों को पूछा जाएगा। जो समस्याएं आ रहीं होंगी उनका निस्तारण भी किया जाएगा।
इन्वेस्टर्स समिट में जिले में साढ़े हजार करोड़ के निवेश का दावा किया जा रहा है। अकेले फूड सेफ्टी एवं ड्रग क्षेत्र के लिए ही 4700 करोड़ का निवेश मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा ऊर्जा के लिए 197 करोड़, डेयरी के लिए करीब सौ करोड़, एमईएस के लिए 620 करोड़ रुपये का निवेश मिला है।
जल्द ही मिलेंगी 10 से अधिक राइस मिलें
उम्मीद की जा रही है कि जिले में जल्द ही 10 से ज्यादा राइस मिलें लगेंगी। साढ़े सात हजार करोड़ के निवेश को अमली जामा पहनाने के लिए कागजी सहमति पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए हैं। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि इन्वेटर्स समिट का रविवार को समापन होगा। इसके बाद उद्यमियों से एक बार फिर बातचीत की जाएगी।
[ad_2]