बदायूं

Budaun News: तहसीलदार ने खत्म कराई लाइनमैनों की भूख हड़ताल

Connect News 24

Tehsildar ended the hunger strike of linemen

बिसौली में केला ​खिलाकर संविदा लाइनमैनों की भूख हड़ताल स्थगित कराते तहसीलदार। संवाद

– नौकरी से हटाने पर शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए थे दो संविदा लाइनमैन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली (बदायूं)। नौकरी से हटाए जाने के बाद कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर बैठे दो संविदा लाइनमैनों को शनिवार को केला खिलाकर तहसीलदार ने भूख हड़ताल खत्म करा दी। वहीं दोनों कर्मचारियों ने समस्या हल न होने पर 11 सितंबर के बाद फिर से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को संविदा लाइनमैन रहे राजीव कुमार और यशवीर सिंह नौकरी से हटाने पर 133 केवीए के विद्युत उपकेंद्र पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। सूचना पर शनिवार को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, लेखपाल संदीप कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली के डाॅ. आरके सिंह और डाॅ.हिमांशु मौके पर पहुंचे। दोनों डॉक्टरों ने संविदा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनका ब्लड प्रेशर लो हो रहा था। इस पर उन्हें दवाई दी गई। तहसीलदार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, प्रेमपाल प्रजापति, गौरव सक्सेना, रनवीर सिंह, सरनाम सिंह, रोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button