बदायूं

Budaun News: हत्या के बाद बाजरे के खेत में फेंका गया था युवक का शव

Connect News 24

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और गले की हड्डी टूटी मिली

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौली फतुआबाद निवासी विपिन उर्फ दुर्वेश ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी हत्या हुई थी। बाद में उसके शव को बाजरे के खेत में फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर व गले की हड्डी टूटी मिली है, जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या हुई थी। सिर पर भी कोई भारी वस्तु मारी गई।

विपिन उर्फ दुर्वेश (20) पुत्र दान सिंह शुक्रवार सुबह से लापता था। तब से परिवार वाले उसको तलाश कर रहे थे। जब रविवार सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन फिर भी परिवार वालों ने उसकी तलाश बंद नहीं की। रविवार दोपहर से परिवार वाले अपने गांव के आसपास खेतों में युवक को तलाश कर रहे थे।

शाम करीब छह बजे एक बाजरे के खेत में उन्हें कुछ दुर्गंध महसूस हुई। तब उन्होंने खेत में घुसकर देखा तो वहां युवक का सड़ागला शव पड़ा था। कुत्ते भी उसका मांस नोच कर खा गए थे।

परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। मौके पर छानबीन के बाद थाना पुलिस ने युवक के शव का सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिवार वालों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button