बदायूं

Budaun News: सोता रह गया परिवार, चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चार लाख का सामान किया पार

Connect News 24

Thieves broke the lock and stole jewellery and cash from the house in Budaun

कमरे में बिखरा पड़ा सामान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ौली मिर्जापुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह परिवार वाले सोकर उठे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम मिढ़ई मिर्जापुर निवासी मुन्ना उर्फ आशिक अली का परिवार बृहस्पतिवार रात गहरी नींद में सो रहा था। देर रात किसी समय चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में लगा ताला तोड़ लिया और वहां रखे संदूक से जेवर चोरी कर लिए। सुबह उनकी बेटी हिना उठी तो उसने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा। 

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा

कमरे का ताला भी टूटा पड़ा था। यह देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। मुन्ना ने बताया कि उनके संदूक में सात तोला सोना और आधा किलो चांदी रखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुन्ना ने पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button