बदायूं

Budaun News: गले में तख्ती लटकाकर कोतवाली पहुंचा गैंगस्टर-बोला योगी बाबा मेरी रक्षा करें

Connect News 24

The gangster reached the police station with a placard around his neck and said, Yogi Baba, please protect me.

गले में तख्ती टांगकर सहसवान कोतवाली पहुंचा गैगस्टर मोहम्मद आलम। स्रोत-पुलिस

बदायूं। सहसवान कोतवाली में सोमवार को एक गैंगस्टर गले में तख्ती डालकर पहुंचा। तख्ती पर लिखा था ‘योगी बाबा मेरी रक्षा करें’, अब मैं गोकशी नहीं करूंगा। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और बाद में जेल भेज दिया।

गांव खैरपुर खैराती निवासी मोहम्मद आलम गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। कोतवाली पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इससे मोहम्मद आलम के परिवार वाले भी तंग आ चुके थे।

ऐसे में पुलिस के डर से मोहम्मद आलम ने कोतवाली में सरेंडर करने का मन बना लिया। वह सोमवार दोपहर अपना नाम-पता तख्ती पर लिखकर कोतवाली पहुंचा। उसके गले में पड़ी तख्ती पर यह भी लिखा था कि ‘योगी बाबा मेरी रक्षा करें, अब वह कभी गोकशी नहीं करेगा।’

कोतवाली पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे जेल भेज दिया गया। मोहम्मद आलम के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button