Budaun News: दूसरे दिन भी नहीं पकड़े गए पक्षियों के हत्यारोपी
बदायूं। मधुमक्खी प्लांट में जहरीला पदार्थ डालकर पक्षियों की हत्या करने वाले आरोपी दूसरे दिन भी नहीं पकड़े जा सके। थाना पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी लेकिन दोनों आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
म्याऊं कस्बे में मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ डालकर 20 नीलकंठ पक्षियों की हत्या कर दी गई थी जबकि मौके पर पांच पक्षी तड़पते हुए मिले थे। इस संबंध में बीट प्रभारी राम सिंह शाक्य ने मधुमक्खी प्लांट चलाने वाले बबलू और उसके भाई हरवंश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि पक्षी प्लांट पर मधुमक्खियों को खा जाते थे, जिससे प्लांट के आसपास जहरीला पदार्थ डाल दिया गया था।
थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि पक्षियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में चार-पांच दिन लगेंगे। उसके बाद मृत्यु का असली कारण पता चलेगा। संवाद