बदायूं

Budaun News: मजदूर को पहले जमकर पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

Connect News 24

The laborer was first beaten severely and then strangled to death.

वजीरगंज क्षेत्र के गांव रजलामई में घटनास्थल को देखते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी। सं

वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रजलामई में बुधवार रात 50 वर्षीय मजदूर मुंशीलाल की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मुंशीलाल नजदीकी गांव बरातेगदार के नरेश के ट्यूबवेल पर मजदूरी करते थे। रात को वहीं सोते थे।

घटनास्थल के हालात देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में कुछ लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे थे। वहां शराब भी पी और फिर मुंशीलाल की पिटाई करने के बाद उनका गला दबा दिया। कर मार डाला। पुलिस ने मुंशीलाल के बहनोई शेर सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

ग्राम रजलामई निवासी मुंशीलाल मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। उनके बहनोई शेर सिंह और तहेरे भाई रामेश्वर के मुताबिक, मुंशीलाल दो भाइयों में छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता और बड़े भाई गोपाल की मौत हो चुकी है। गोपाल का एक बेटा सत्यवीर है, लेकिन उसका कोई अतापता नहीं है।

परिवार में मुंशीलाल अकेले ही थे। करीब डेढ़ माह से वह ग्राम बरातेगदार निवासी नरेश पटेल के ट्यूबवेल पर चौकीदार थे। सुबह-शाम नरेश ही या उनके परिवार वाले मुंशीलाल को ट्यूबवेल पर खाना पहुंचा देते थे। बताते हैं कि बुधवार शाम नरेश उन्हें खाना देकर घर चले गए थे। जब वह बृहस्पतिवार सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचे तो मुंशीलाल का शव खेत में पड़ा मिला। उनकी सूचना पर वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौका मुआयना के दौरान खेत में मुंशीलाल का हत्यारों से संघर्ष होने के निशान मिले। उनके शरीर पर चोटोंं के साथ ही गले पर भी निशान थे। पुलिस का अनुमान है कि पहले मुंशीलाल की पिटाई की गई थी। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या की गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात अजय प्रताप सिंह और सीओ बिसौली सुनील कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मुंशीलाल के बहनोई उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वदेशपुर निवासी शेर सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोपहर बाद मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें शरीर पर चोटों के साथ ही गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

बहनों को दे दी थी अपनी चार बीघा जमीन

मुंशीलाल ने अपनी चार बीघा जमीन कुछ समय पहले दोनों बहनों को दे दी थी। उनकी एक बहन जमुना उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वदेशपुर और दूसरी बहन कौशल्या उघैती थाना क्षेत्र के ही गांव सोहरा में ब्याही हैं। मुंशीलाल ने दोनों बहनों के नाम दो-दो बीघा जमीन कर दी। बहनें ही समय-समय पर आकर उनका हालचाल लेती थीं।

– वजीरगंज के रजलामई गांव में एक मजदूर की गला दबाकर हत्या की गई है। एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आरोपियों को नामजद किया जाएगा। – डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

वजीरगंज क्षेत्र के गांव रजलामई में घटनास्थल को देखते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी। सं

वजीरगंज क्षेत्र के गांव रजलामई में घटनास्थल को देखते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी। सं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button