बदायूं

Budaun News: जैन समाज के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Connect News 24

The meritorious of Jain society were honored

बिल्सी के जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते अनिल जैन। संवाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में छुल्लक रत्न विशंक सागर महाराज व भरत सागर महाराज ने समाज के मेधावियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2022 में सिद्धि जैन ने 14वां स्थान प्राप्त किया। इस पर उसको सम्मानित किया।

इसके अलावा धार्मिक प्रतियोगिता के मेधावी तान्या जैन, सुचि जैन, मान्या जैन, स्पर्श जैन को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मृगांक कुमार जैन, स्पर्श जैन, प्रशांत जैन, अनिल जैन सोनी, सुनील जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button