बदायूं

Budaun News: नीले झंडे वाला होगा देश का अगला प्रधानमंत्री

Connect News 24

The next Prime Minister of the country will be one with blue flag

बिसौली में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बसपा कार्यकर्ता के घर। संवाद

बिसौली। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि भारत का अगला प्रधानमंत्री नीले झंडे वाला होगा। बसपा लोकसभा चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

बृहस्पतिवार को बसपा नेता ज्ञान सिंह पाल के आवास पर आए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने लोकसभा चुनाव पर कहा कि केंद्र में सरकार बनाने में बसपा अहम भूमिका निभाएगी। देश का प्रधानमंत्री वही बनेगा जो अगड़ों, दलितों और पिछडों के हित की बात करेगा। बसपा लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में जुटें। उन्होंने बदायूं में धनगरों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र देने की प्रशासन से मांग की। इस मौके पर बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश सागर, जिलाध्यक्ष रक्षपाल निवेश, जावेद इक़बाल, जहीर अहमद, बाबर मियां आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button