बदायूं

Budaun News: प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव की तस्वीर जनता पहुंचे

Connect News 24

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आईटी व सोशल मीडिया विभाग की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अथिति प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया गौरव वार्ष्णेय, क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया जितेंद्र सविता रहे।

उन्होंने कहा कि टीमवर्क के साथ सभी साइबर योद्धा काम करेंगे। प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया ने कहा कि प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव की सच्ची तस्वीर हर हाल में जनता तक पहुंचनी चाहिए। कहा, लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की बड़ी भूमिका है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया का रूप बदलता जा रहा है।

क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया ने कहा कि हमें अपनी बात को और सरकार के कार्यों का बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करने के लिए बेहद सजगता के साथ संगठन की योजनानुसार कार्य करना है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सांड पर ट्वीट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया जाता है।

ऐसे में अखिलेश सरकार के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को भी उजागर करें। इस दौरान जिला सह संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रभारी आईटी व सोशल मीडिया आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अनुराग दिक्षित, देवेश तोमर, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button