बदायूं

Budaun News: प्राचार्य ने कहा-रिपोर्ट मिली, परीक्षण के बाद लेंगे निर्णय

Connect News 24

आईसीयू में वेंटीलेंटर पर भर्ती मरीज को चूहे के काटने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। चूहे द्वारा आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज को काटने के मामले में बृहस्पतिवार को प्राचार्य को जांच रिपोर्ट मिल गई। देर शाम कॉलेज पहुंचे प्राचार्य ने कहा कि पहले वह इसका परीक्षण करेंगे, इसके बाद ही निर्णय लेंगे। बताया कि वह दो दिन से जिले से बाहर थे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड के वेंटिलेटर पर भर्ती दातागंज के मरीज रामसेवक गुप्ता के शरीर को दो-तीन दिन तक चूहे काटते रहे थे। 23 जुलाई को उनकी पत्नी के हंगामा करने पर मामला खुला। तब सोमवार को प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने 48 घंटों में सीएमएस डॉ. सीपी सिंह काे जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

बुधवार को 24 घंटे पूरे हो गए थे, लेकिन प्राचार्य के अनुसार वह एनएमसी के काम से जिले से बाहर थे। वह बृहस्पतिवार देर शाम को आए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन अब वह अपने स्तर से इसका परीक्षण करेंगे कि जो जांच रिपोर्ट बनाई गई हैं, उसमें कहीं पर कोई पक्षपात तो नहीं किया गया है। कहा कि निर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे में शुक्रवार को ही रिपोर्ट सार्वजानिक कर सकेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button