बदायूं

Budaun News: मानक के अनुसार नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Connect News 24

मूसाझाग। संपर्क मार्ग मे मरम्मत कार्य में मानक के अनुसार न होने से आक्रोशित प्रधान और ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया और काम रुकवाते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम आमगांव में दातागंज बदायूं मार्ग से जुड़ा 12 सौ मीटर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह पटेल व पूर्व प्रधान नेत्रपाल सिंह पटेल के मुताबिक क्षतिग्रस्त मार्गं को सही कराने के लिए अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद मरम्मत कार्य स्वीकृत हुआ। बताते हैं कि इसका एस्टीमेट करीब 36 लाख का बनाया गया। एस्टीमेट की धनराशि का जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने मार्ग के निर्माण में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों का कहना था कि कार्य में अनियमितता बरती जा रही है तथा निर्माण सामग्री गुणवत्ता की नहीं लगाई जा रही है।

इससे आक्रोशित लोग ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कार्य स्थल पर एकत्र हो गए और संबंधित ठेकेदार के समक्ष एस्टीमेट को दिखाते हुए हंगामा काटने लगे। ग्रामीण कार्य को रोककर निर्माणाधीन सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की मिलीभगत के चलते ठेकेदार ने कई गुना अधिक एस्टीमेट बनवाया है। इसके बावजूद भी मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। मानक के अनुसार सामग्री न होने पर कुछ ही समय में गांव का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाएगा। बाद में ग्रामीण खुद ही वहां से चले गए। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। इस दौरान गगन पटेल, मोहित, मनु, भूरे, ग्रीश, भवनेश, रोहिताश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button