बदायूं

Budaun News: बदायूं में दो जगह बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत

Connect News 24

Lightning struck two places in Budaun, including three dead

मृतक राजीव यादव का फाइल फोटो।

स्कूल से लौट रही थी बालिका, मुगरिया नगला जा रहे थे बाइक सवार

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से कक्षा छह की छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के नगासी गांव में 12 वर्षीय छात्रा अंशिका पुत्री राजपाल स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रही थी तो गांव मुगरिया नगला निवासी 22 वर्षीय बबलू यादव और 25 वर्षीय राजीव यादव बाइक से उसहैत से गांव लौट रहे थे।

गांव मुगरिया नगला निवासी राजीव यादव पुत्र जागन लाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। उसहैत में वह बस से उतरा, उसी दौरान गांव का बबलू यादव पुत्र रामवीर यादव बाइक लेकर उसहैत पहुंचा था। उसकी ही बाइक पर राजीव सवार हो गया। दोपहर के समय दोनों लोग उसहैत से गांव लौट रहे थे।

रास्ते में दुर्जन नगला मोड़ पर पहुंचते ही अचानक दोनों के ऊपर तेज आवाज के साथ कड़कड़ाते हुए बिजली गिर गई, जिससे दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान राजीव का छोटा भाई संतोष अपनी बाइक से उसहैत जा रहा था। उसने दोनों लोगों को सड़क से उठाया और तुरंत परिवार वालों को सूचना दी लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार छविराम मौके पर पहुंच गए। इसी क्रम में स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रही कक्षा छह की छात्रा अंशिका की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों युवकों और छात्रा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक राजीव यादव का फाइल फोटो।

मृतक राजीव यादव का फाइल फोटो।

मृतक राजीव यादव का फाइल फोटो।

मृतक राजीव यादव का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button