बदायूं
Budaun News: बाइक फिसलने से बरेली के तीन कांवड़िया घायल
उझानी। कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली के संजय नगर निवासी तीन कांवड़िये बाइक फिसलने से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
हादसा रविवार रात में करीब तीन बजे हुआ। बरेली के संजय नगर निवासी बाइक सवार कांवड़ियों की टोली कछला गंगाघाट पर पहुंची। लौटते समय बाइक फिसलने से अजय कुमार पुत्र चरन सिंह, यश पुत्र सतीश और प्रमोद घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद