बदायूं

Budaun News: नलकूप कनेक्शन दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM IST

उझानी (बदायूं)। नलकूप कनेक्शन दिलाने के नाम पर दो लोगों से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। करीब चार साल पुराने इस मामले में दोनों को फर्जी रसीदें दी गईं तो उन्होंने बिजली अफसरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कथित जेई और एसएसओ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी वीरेंद्र और गुधनी के रोहित शर्मा ने बताया कि वर्ष-2018 में उन्होंने नलकूप कनेेक्शन के लिए आवेदन किया था। दोनों बिल्सी के नागरझूना उपकेंद्र से जुड़े हैं। भागदौड़ के बाद भी उनका कनेक्शन मंजूर नहीं हो पाया। आरोप है कि उसी दौरान उन्हें खौंसारा निवासी विनोद उपकेंद्र पर मिला। उसने खुद को एसएसओ बताया। उसने उझानी क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी प्रवीन कुमार से मिलवाया। प्रवीन ने खुद को जेई बताया। दोनों ने कनेक्शन के लिए तीन लाख रुपये मांगे।

वीरेंद्र और रोहित ने उन्हें तीन लाख रुपये दे दिए। कई महीने बाद उन्हें रसीद दी गईं, लेकिन नलकूप कनेक्शन मंजूर नहीं हुए। पिछले दिनों उन्होंने विभागीय अफसरों से संपर्क साधा तो अफसरों ने दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। साथ ही रसीदें फर्जी होने के बारे में बताया। ठगी का अहसास होने पर दोनों ने यहां कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने विनोद और प्रवीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि पिछले दिनों गंजशहीदा मोहल्ले की साधना सिंह से भी 39 हजार रुपये की ठगी की गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button