बदायूं

Budaun News: साइकिल छू जाने पर तीन छात्रों को बंधक बनाया, पिता को पीटा

Connect News 24

Three students held hostage for touching a bicycle, father beaten up

पिटाई से घायल अधिवक्ता समेत छात्र का पिता।

संजरपुर रोड पर गांव पृथ्वीनगला के पास हुई घटना, एक अधिवक्ता भी जख्मी

– कोचिंग पढ़ने आ रहे थे रिसौली के छात्र, आरोपियों में एक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली से कोचिंग पढ़ने निकले तीन छात्रों में एक की साइकिल सड़क पर एक बच्चे से छू गई। इस पर वहीं आसपास खड़े युवक ने तीनों छात्रों को घेर लिया और घर ले जाकर बंधक बना लिया।जानकारी मिलते ही छात्र वेदांत के पिता लक्ष्मण शाक्य मौके पर पहुंचे तो युवक ने उन पर हमला कर दिया। समझाने की कोशिश करने वाले अधिवक्ता की भी युवक ने पिटाई लगा दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी शेखर सिसोदिया पुत्र भुवनेश्वर सिंह, वेदांत पुत्र लक्ष्मण शाक्य और अर्जुन पुत्र जितेंद्र शाक्य 12वीं के छात्र हैं। तीनों कोचिंग पढ़ने रोजाना उझानी आते-जाते हैं। मंगलवार को दो साइकिलों से तीनों गांव पृथ्वीनगला के पास पहुंचे तो एक की साइकिल सड़क पर खड़े गंगा सिंह के बच्चे से छू गई। छात्र साइकिल रोककर उसी के पास खड़े हो गए। उसी दौरान गंगा सिंह परिवार की महिलाओं और दो युवकों के साथ मौके पर आ धमका। उसने तीनों छात्रों से हाथापाई कर दी। बाद में वह तीनों छात्रों को घेरकर अपने घर ले गया। आरोप है कि तीनों को बंधक बना लिया गया।

हाथापाई से घबराए वेदांत ने पिता लक्ष्मण शाक्य को फोन कर मौके पर बुला लिया। लक्ष्मण वजह पूछते, उससे पहले ही गंगा सिंह ने डंडा फटकारना शुरू कर दिया। लक्ष्मण के पैरों में डंडे मारे गए। रिसौली निवासी अधिवक्ता अरविंद शाक्य ने गंगा सिंह को समझाने की कोशिश की तो उनके कपड़े फाड़ डाले। आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पथराव भी कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घायल लक्ष्मण और अरविंद का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गंगा सिंह को दबोच लिया गया है। छात्रों में किसी के भी चोट नहीं आई है। छात्रों को बंधक नहीं बनाया गया, बल्कि रोक लिया गया था।

आरोपी के पकड़े जाने पर बिफरीं परिवार की महिलाएं

पुलिस ने आरोपी गंगा सिंह को दबोचा तो वह अनर्गल बातें करने लगा। उसके परिवार की महिलाओं ने भी आरोपी का ही पक्ष लिया। बताते हैं कि कोतवाली में गंगा सिंह से बेवजह मारपीट करने का कारण पूछा गया तब भी वह गुस्से में गाली-गलौज करता रहा।

पिटाई से घायल अधिवक्ता समेत छात्र का पिता।

पिटाई से घायल अधिवक्ता समेत छात्र का पिता।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button