बदायूं

Budaun News: तीन ने लिया नाम वापस, 15 उम्मीदवार मैदान में

Connect News 24

बदायूं। जिले के 21 नगरीय निकायों में निर्वाचित 338 सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए पांच सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है। इनमें एक पद अनारक्षित वर्ग, दो पद अनारक्षित वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित जाति और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें 18 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। इसमें तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

इसमें एक बिल्सी से अनुसूचित जाति के पद पर आवेदन करने वाली निशा, अनारक्षित वर्ग से बदायूं नगर पालिका से अनवर खां और ककराला नगर पालिका से फिरोज खां शामिल है। ऐसे में अब मैदान में 15 उम्मीदवार बचे हैं। मतदान 25 जून को सुबह आठ से तीन बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस बार अनराक्षित के लिए सफेद, एससी के लिए आसमानी और पिछड़ा वर्ग के लिए हरे रंग का मतपत्र आया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button