बदायूं

Budaun News: पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बालिका की मौत

Connect News 24

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बालिका कायरा की मौत हो गई।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी शंकरलाल अपनी लगभग तीन वर्षीय बेटी कायरा को सैंजनी दवा दिलवाने आए थे। देर शाम सैंजनी से हजरतपुर लौटते समय गांव चितरी के पास सामने से आ रही पिकअप ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे शंकर लाल की बेटी कायरा की मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़ कर मौके से भाग गया।

सूचना मिलने पर हजरतपुर के एसओ प्रभात कुमार मौके पर पहुंच गए ।पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button