Budaun News: सड़क हादसों में तीन युवक घायल
उझानी। बाइपास पर दो स्थानों पर हादसों में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया है।
पहला हादसा मंडी समिति के पास शनिवार दोपहर हुआ। बहादुरगंज मोहल्ला निवासी बाइक सवार प्रीतम राठौर (32) को पीछे से कार ने चपेट में ले लिया। लहूलुहान प्रीतम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
इसके अलावा एपीएस स्कूल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में पठानटोला मोहल्ला निवासी अकरम (36) पुत्र कल्लू और दूसरा बाइक सवार घायल हो गए। अकरम का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया गया। दूसरे घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। अकरम और प्रीतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद



