बदायूं

Budaun News: टू-फेस करने के चक्कर में नौ गांव की बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Connect News 24

Electricity cut off in nine villages due to two-phase scheme, villagers create ruckus

कुंवरगांव विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

कुंवरगांव (बदायूं)। टू-फेस करने के चक्कर में रविवार को क्षेत्र के नौ गांव की बिजली गुल कर दी गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दुगरैया फीडर की बिजली टूफेस करना चाह रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खंभे पर ही नहीं चढ़ने दिया। इससे उन्होंने नौ गांव की आपूर्ति ठप कर दी। देर रात ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा करते रहे।

दुगरैया गांव की बिजली रोजाना शाम को टूफेस कर दी जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली टूफेस करना चाह रहे थे। तभी नंदगांव के कई लोग पहुंच गए। उन्होंने लाइनमैनों को खंभे पर नहीं चढ़ने दिया। उनका कहना था कि सभी गांव को एक जैसी बिजली दी जाए।

ग्रामीणों का हठ देखते हुए कर्मचारियों ने फीडर से जुड़े नौ गांव की बिजली गुल कर दी। इससे बाद में हसनपुर, इमलिया और बादल गांव के तमाम लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। उन्हाेंने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन देर रात तक आपूर्ति शुरू नहीं की गई। सभी ग्रामीण उपकेंद्र पर हंगामा करते रहे।

बताया जा रहा है कि पहले दुगरैया फीडर पर पांच गांव थे लेकिन अब बढ़ाकर नौ गांव कर दिए गए हैं, जिससे फीडर पर ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button