Budaun News: पक्के मकानों में पड़ी दरारें, सता रहा गिरने का डर

अहमद नगर बछौरा में मकान की दीवार पर पड़ी दरार। संवाद
बदायूं। बाढ़ की चपेट में आए लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ से घिरे गांवों में अब पानी तो उतर गया है, लेकिन ग्रामीणों के घरों में दरारें पड़ गई हैं और उनके गिरने का डर सताने लगा है।
जिले में इस बार बाढ़ की वजह से लोगों का काफी नुकसान हुआ। कई ग्रामीणों को बेघर होना पड़ा, साथ ही हजारों बीघा में उगाही गई फसल पूरी तरह से खराब हो गई। बाढ़ का पानी कम होने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। उसहैत के अहमद नगर बछौरा और सहसवान के तौफी नगला के लोगों के घर बाढ़ में समाने से बच गए थे, लेकिन अब उनमें से अधिकतर की दीवारों में दरारें पड़ गई है।
अब छत पर सोने लगे हैं लोग
जिन घरों की दीवारों में दरार पड़ गई हैं। ऐसे में उन परिवारों के लोग रात में छत पर सोते हैं। साथ ही दिन में अधिकांश समय घर के बाहर ही रहकर काम करते हैं, और खाना आदि भी खुले आंगन में बनाते हैं।
क्या बोले लोग
फोटो-19
गांव में काफी अंदर घर बना हुआ था। गंगा नदी ने कटान शुरू किया तो अब घर किनारे आ गया। अगर गंगा ज्यादा कटान और करती तो घर बह जाता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन अब घर में दरार आ गई हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। -राकेश, अहमद नगर बछौरा
फोटो-20
-बाढ़ के दौरान घर में पानी आ गया था, हालांकि काफी दिनों पहले बाढ़ का पानी निकली गया था, लेकिन इसकी वजह से उनके घर की दीवारों में दरार पड़ गई थी। साथ ही गांव में गंगा ने जो कटान किया। उससे भी घराें में दिक्कत हुई है। -धीरू, अहमद नगर बछौरा
विधायक, डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
फोटो-18
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। विधायक राजीव कुमार सिंह, डीएम मनोज कुमार ने रविवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित रहे गांव नगरिया खानू, रायपुर व बिहारीपुर अजब का दौरा किया। उन्होंने नगरिया खानू के पुल से मुआयना करते हुए सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि वह गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र का दौरा करें और सुरक्षात्मक उपाय कराए, ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो।
विधायक व डीएम ने रविवार को बिहारीपुर अजब में राहत चौपाल का आयोजन किया। ग्रामीणोें से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विधायक व डीएम ने गांव गंगोला का भी निरीक्षण किया। वहां मिनी स्टेडियम बनवाने के लिए चिह्नित भूमि का मुआयना किया। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बाढ खंड उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

अहमद नगर बछौरा में मकान की दीवार पर पड़ी दरार। संवाद

अहमद नगर बछौरा में मकान की दीवार पर पड़ी दरार। संवाद

अहमद नगर बछौरा में मकान की दीवार पर पड़ी दरार। संवाद


