बदायूं

Budaun News: पुरानी पेंशन बहाली को निकाला मशाल जुलूस

Connect News 24

Torch procession taken out for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मशाल जुलूस निकालते कर्मचारी। संवाद

बदायूं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।

जुलूस रविवार शाम छह बजे आंबेडकर पार्क से शुरू हुआ और परशुराम चौक, रोडवेज, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट आकर समाप्त हुआ। इसकी अगुआई कर रहे राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, जिला मंत्री सरोज यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव ने कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कंधे से कंधा मिला कर चलें, तभी उनका भविष्य सुधरेगा।

सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश राठौर ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। यह कर्मचारियों का अधिकार है। वह सरकार से मांग करते हैं कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस दौरान उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम आनंद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन और गारंटीकृत पेंशन कर्मचारियों की दी जाए। इस दौरान भूप सिंह, राजीव कुमार, अजय कुमार, राजवीर सिंह, रामऔतार गंगवार, फरहत हुसैन, कुसुमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button