बदायूं

Budaun News: युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी मशाल रैली

Connect News 24

Torch rally will encourage youth towards sports

अलीगढ़ से पहुंची मशाल रैली को रिसीव करते जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया व अन्य। संवाद

– मशाल रैली का जनपद में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत, आज होंगे कई कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का आयोजन 25 मई से पांच जून तक किया जा रहा है। इसके लिए मशाल रैली का स्वागत हरविलास इंटर कॉलेज में किया गया। मशाल रैली लखनऊ से चलकर अलीगढ़ से होते हुए बृहस्पतिवार रात बदायूं पहुंची। कछला घाट व कार्यक्रम स्थल उझानी में मशाल रैली का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश में मशाल रैली का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पांच मई को लखनऊ में किया गया था। चार मशाल रैली लखनऊ से प्रारम्भ होकर प्रदेश के सभी जनपदों को समाहित करते हुए अलग-अलग मार्गों से होते हुए 24 मई को लखनऊ पहुंचेगी। स्पोर्ट प्रतियोगिताएं 25 मई से पांच जून तक प्रदेश के चार जनपदों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और गौतमबुधनगर में आयोजित की जाएंगी। कुछ कार्यक्रम नई दिल्ली में भी किया जाएगा।

क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से मशाल रैली का जनपद में आयोजन कराया जाए। यह मशाल रैली इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड से प्रारम्भ होकर लालपुल से होकर मथुरिया चौक, लावेला से होते हुए पुलिस ग्राउंड पर समाप्त होगी। अपराह्न में कई कार्यक्रम होंगे। उसके बाद सांय छह बजे मशाल रैली बरेली को रवाना होगी। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन महंदीरत्ता, जिला पीटीआई रामदास यादव, फुटबॉल संघ के सचिव चांद मोहम्मद, सचिव इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button