बदायूं

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Connect News 24

उसहैत। थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9.30 बजे अटेना पुल के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र सोनपाल शाहजहांपुर जिले में कलान थाना क्षेत्र के गांव नौसेना की मड़ैया का रहने वाला था। वह शनिवार रात उसहैत थाना क्षेत्र से मकान का लिंटर डालकर ट्रैक्टर में मशीन जोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान अटेना पुल के नजदीक लघुशंका करने को रुका था। वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button