Budaun News: आगे निकलने की होड़ में दौड़ाया ट्रैक्टर, डीजे सिस्टम समेत ट्रॉली पलटी, पांच कांवड़िये घायल

बदायूं रोड पर पलटी ट्रॉली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एक-दूसरे से आगे निकालने की होड़ की वजह से बदायूं मार्ग पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। आगे निकलने की होड़ में बरेली के आंवला क्षेत्र के कांवड़ियों की ट्रॉली पर लगा डीजे साउंड हिला तो ट्रॉली समेत पूरा सिस्टम सड़क पर पलट गया। इसकी चपेट में आने से किशोर समेत पांच कांवड़िये घायल हो गए।
बदायूं मार्ग पर जिरौली मोड़ से पहले आंवला क्षेत्र के गांव मानपुर और अजुध्या निवासी कांवड़ियों की दो टोलियों ने अलग-अलग वाहनों पर डीजे साउंड सिस्टम लगा था। बताते हैं कि एक ढाबा के सामने से दोनों वाहनों के चालकों में आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई। उसी दौरान मानपुर के ट्रैक्टर चालक ने रफ्तार बढ़ाई तो अजुध्या निवासी कांवड़ियों के ट्रैक्टर को उसके चालक ने साइड में लेने की कोशिश की। उसी दौरान उसकी ट्रॉली मय डीजे साउंड सिस्टम के साथ पलट गई। कई कांवड़िया डीजे सिस्टम की चपेट में आ गए।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल की रिचा ने दी मौत को मात: खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी मासूम, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू