बदायूं
Budaun News: दो इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार को दो इंस्पेक्टरों समेत 11 पुलिस कर्मियों को इधर-उधर कर दिया। इंस्पेक्टर गंगा सिंह को बिल्सी से क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से बिल्सी, एसआई अवधेश कुमार क्राइम ब्रांच से बिल्सी, हेड कांस्टेबल संजय सिंह को दातागंज से सर्विलांस सेल, सत्यराम को पुलिस लाइन से सीओ कार्यालय, एसओजी से सिपाही अरविंद कसाना को सर्विलांश सेल, विक्की कुमार को पुलिस लाइन से सीओ बिसौली, प्रवीन कुमार को बिल्सी से सीओ सिटी कार्यालय, सौरभ कुमार को पुलिस लाइन से बिसौली, दीप शिखा को पुलिस लाइन से प्रधान लिपिक कार्यालय और ऊषा रानी को बिसौली कोतवाली से सीओ बिसौली कार्यालय भेजा गया है। संवाद