Budaun News: धमाके के साथ जला ट्रांसफाॅर्मर

बिल्सी के सिध्दपुर चित्रसैन में आग में जलता ट्रांसफार्मर। संवाद
(फोटो-02)
संवाद न्यूज एजेंसी
आधे से अधिक सिद्धपुर चित्रसेन गांव की आपूर्ति ठप
बिल्सी। गांव सिद्धपुर चित्रसैन में सड़क किनारे लगे सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में बीते दिन जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से आधे से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
गांव से अकौली को जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे अबरार के मकान के निकट लगा सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा है, जिसमें आए दिन फाॅल्ट होते रहते है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर में तेज आवाज के साथ आग लग गई। तेल का रिसाव होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठनें लगीं। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बिजली उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी गई। गनीमत यह रही कि उस समय वक्त वहां कोई भी व्यक्ति नहीं था। किसी तरह गांव के लोगों ने ही आग पर काबू पाया। ट्रांसफाॅर्मर जलने से आधे से ज्यादा गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर लाइन और पोल की अधिक दूरी के अलावा घटती बढ़ती वोल्टेज, ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है। साथ ही आग लगी है।