Pilibhit News: तालाब से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने मुंह में रस्सी फंसाकर हैंडपंप से बांधा

दो गांवों तक पहुंचे मगरमच्छ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में नदी से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले इलाके तक पहुंच रहे हैं। गांव गोवल में बृहस्पतिवार रात एक मगरमच्छ घर के बाहर लगे हैंडपंप के पास देखा गया। ग्रामीणों ने उसके मुंह में रस्सी फंसाकर बांध दिया। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को देवहा नदी में छोड़ दिया।
गांव गोवल निवासी सत्यपाल यादव ने बताया कि उनके घर के दरवाजे पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के पास बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे पड़ोस में स्थित तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आ गया। लोगों ने वन विभाग की टीम के आने तक लकड़ी के पटले लगाकर मगरमच्छ को रोके रखा। डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया गया है।