बेरहम बेटा: रुपये न देने पर बुजुर्ग पिता को पीटा, सीने पर बैठ गला दबाकर मारने की कोशिश, बेटी ने बचाई जान

युवक ने गला दबाकर अपने पिता को मारने की कोशिश की
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीने पर बैठकर गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक बुजुर्ग पिता के सीने पर बैठा दिखाई दे रहा है और अपने हाथों से उनका गला दबाए हुए हैं। बुजुर्ग की बेटी ने किसी तरह उनकी जान बचाई।
घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया की है। जानकारी के मुताबिक बंडिया गांव निवासी सद्दीक अहमद के पांच बेटे हैं। इनमें तुफैल अहमद, नन्हें, इसरार अहमद और रहीस अहमद अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। छोटा बेटा कबीर अहमद है। इसके साथ सद्दीक अहमद रहते हैं। आरोप है कि कबीर अहमद आए दिन उनसे खर्चे के लिए रुपये की मांग करता है।
ये भी पढ़ें- UP: आमिर ने अमित बन युवती से किया निकाह, ससुर ने कहा- तुम्हें बहू नहीं बीवी बनाकर रखूंगा; विरोध पर पीटा



