बदायूं

Budaun News: कर्ज से परेशान रोजगार सेवक ने कछला पुल से लगाई छलांग

Connect News 24

कछला (बदायूं)। कर्ज से परेशान रोजगार सेवक मंगलवार शाम कछला पुल से गंगा में कूद गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया। चौकी पुलिस ने रोजगार सेवक को परिवार वालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।

उझानी कस्बे के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी विमल कुमार (32) ग्राम खेड़ा हुसैनपुर में रोजगार सेवक है। वह मंगलवार शाम कछला के रेलवे पुल पर पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। उसे गंगा में कूदते देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। उस दौरान कछला चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह घाट पर ही मौजूद थे। उन्होंने तुरंत गोताखोरों और सिपाहियों को नाव से भेजकर रोजगार सेवक को बचाया।

उसे गंगा से निकालकर कछला चौकी लाया गया, जहां पूछताछ में उसने बताया कि उस पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज है। वह कर्ज चुकाने की काफी कोशिश कर रहा है लेकिन मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इससे उसके परिवार में लगातार विवाद होता रहता है। आए दिन पत्नी से झगड़ा होता है। उसके दो बेटे हैं। लगातार परेशान रहने से उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button