बदायूं

Budaun News: प्रभु के प्रति समर्पण ही सच्ची भक्ति

Connect News 24

Surrender to the Lord is true devotion

बिसौली में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा।

बिसौली। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व नगर में पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रामचंद्राचार्य ने भक्त और भगवान के अनन्य सबंध को बताया।

बुधवार को नगर के बड़ा मंदिर से कलशयात्रा का शुभारम्भ हुआ। कलशयात्रा साहूकारा, बुध बाजार और हाईवे से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। भक्तों ने कलशयात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत किया। धर्मशाला में कलशों का वैदिक मंत्रों के साथ पूजन हुआ। इसके बाद अपराह्न रामचंद्राचार्य ने भक्तों को कथा का अमृतपान कराया।

श्रीमद्भागवत के पूजन और स्तुति के बाद भक्त और भक्ति पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रभु के प्रति समर्पण ही सच्ची भक्ति है। ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का संयुक्त रूप श्रीमदभागवत एक यज्ञ है। कथा का रसपान करने वालों में कृष्णकान्त अग्रवाल, विष्णुकान्त अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सीटू अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, रत्नेश गर्ग, दीपक, विकास अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button