Budaun News: चुनाव में सपोर्ट न करने पर ट्यूबवेल ऑपरेटर को हटाया
बदायूं। चुनाव के दौरान सपोर्ट न करने पर एक संविदा ट्यूबवेल ऑपरेटर को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने उसके पद से हटा दिया। आपरेटर ने डीएम के साथ ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इधर, पालिकाध्यक्ष ने ऐसा कोई मामला संज्ञान में न होने की बात कही है।
शहर के मोहल्ला नाहरखां सराय निवासी मोहम्मद आजम ने बताया कि वह 10 साल से पालिका में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर संविदा पर कार्य कर रहे थे। कुछ माह पहले पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। इसमें फात्मा रजा चुनी गईं। आजम का आरोप है कि चुनाव में मदद न करने से खफा होकर फात्मा रजा ने उन्हें नौकरी से हटवा दिया है। संवाद



