बदायूं

Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बाइक टकराईं, एक व्यक्ति की मौत

Connect News 24

Two bikes collided on Moradabad-Farrukhabad highway, one person died

मृतक नरेंद्र दी​क्षित का फाइल फोटो।

आसफपुर में पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर आसफपुर पेट्रोल पंप के नजदीक दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें 56 वर्षीय नरेंद्र दीक्षित की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा आसफपुर निवासी नरेंद्र दीक्षित बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर स्थित पंप पर पेट्रोल डलवाने गए थे। उसे दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। नरेंद्र दीक्षित पंप से पेट्रोल डलवाकर कस्बे की ओर लौट रहे थे कि तभी अचानक तेज रफ्तार आई बुलेट मोटरसाइकिल उनकी बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार लोग इधर-उधर जा गिरे।

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद कई लोग आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां नरेंद्र दीक्षित को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बुलेट मोटरसाइकिल सवार नीरज (40) पुत्र सुखपाल निवासी मुजरिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानवर से टकराई बाइक, युवक की जान गई

वजीरगंज। बिसौली क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा दफ्तौरी निवासी राजू (35) पुत्र रामरक्षपाल मंगलवार की रात बाइक से बदायूं से बिसौली जा रहा था। रात लगभग दस बजे वजीरगंज से दो किमी पहले उसकी बाइक किसी जानवर से टकरा गई, जिससे राजू गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी भेजा। यहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया गया, जहां रात्रि में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद

मृतक नरेंद्र दीक्षित का फाइल फोटो।

मृतक नरेंद्र दीक्षित का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button