बदायूं

Budaun News: बची झझरऊ गांव में बिजली के दो पोल टूटे, लटकी है केबल

Connect News 24

Two electric poles were broken in left Jhajhrau village, cable is hanging

ककराला के झझरऊ गांव की गली में गिरा पड़ा बिजली का खंभा।

ग्रामीणों की शिकायत पर भी ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ककराला। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बची झझरऊ में पिछले आठ-दस दिनों से बिजली के दो पोल टूटे पड़े हैं और उनकी केबल गली में लटकी हुई है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि उन्होंने कादरचौक उपकेंद्र पर जेई को कई बार कॉल की लेकिन उन्होंने वह रिसीव नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वे डीएम के यहां प्रदर्शन करेंगे। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, कालीचरन, भूरे यादव, सुनील सक्सेना, मुकेश शाक्य आदि ने लाइन ठीक कराने की मांग की है।

उघैती । कस्बे में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइनें हैं। इससे लगातार लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन फाॅल्ट होने से कस्बे में बिजली प्रभावित रही। लोगों ने बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button