बदायूं

Budaun News: पहले से सील गेस्टहाउस में मिले दो प्रेमी युगल

Connect News 24

Two lovers meet in already sealed guesthouse

उझानी में निजी गेस्ट हाउस के सामने प्रेमी जोड़ों को देखने को जुटी भीड़। संवाद

– एक खिसका, दूसरे को परिजनों के सुपुर्द किया

– बदायूं रोड बाजार में पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। करीब चार महीने पहले सील किए गए एक निजी गेस्टहाउस में तलाशी के दौरान पुलिस को दो प्रेमी युगल मिले। जिसमें एक खिसक गया, जबकि दूसरे को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

बुधवार पूर्वाह्न कुछ लोगों ने बाइक सवार दो प्रेमी युगल को बदायूं रोड बाजार स्थित निजी गेस्टहाउस में घुसते देखा तो शोर मच गया। भाजपा मठ-मंदिर प्रकोष्ठ के नगर संयोजक शिवम शर्मा ने कोतवाली पुलिस को फोन पर इस आशय की सूचना दी।। इसके बाद शिवम अपने समर्थकों के साथ खुद भी गेस्टहाउस में घुस गए। उनके साथ विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा और भाजपा के पूर्व महामंत्री योगेश प्रताप सिंह भी थे।

पुलिस ने तलाशी ली तो प्रथम तल के एक कमरे में युवक और युवती मिले। पुलिस उनसे पूछताछ कर ही रही थी कि द्वितीय तल के एक कमरे में मौजूद दूसरे समुदाय का प्रेमी युगल वहां से खिसक गया।

बाद में पुलिस पकड़े गए प्रेमी युगल का लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने आधारकार्ड पुलिस को दिए। इसमें कॉलेज में पढ़ने वाली युवती भी थी।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा बालिग था। ऐसे में दोनों के परिजनों को कोतवाली बुला लिया गया। दोनों अपनी मर्जी से आए थे, ऐसे में उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि इस गेस्टहाउस में पहले भी प्रेमी जोड़े पकड़े जा चुके हैं। साथ ही गेस्टहाउस संचालक भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

छात्रा के धर्मांतरण की कोशिश पर हुआ था गेस्टहाउस सील

करीब चार महीने पहले एक युवक दूसरे समुदाय की बदायूं निवासी छात्रा को फंसाकर इसी गेस्टहाउस में ले आया था। पकड़े जाने पर पुलिस ने छात्रा का बयान उसके परिजनों की मौजूदगी में दर्ज किया तो उसने युवक पर गुमराह कर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गेस्टहाउस मालिक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने मौके पर आकर गेस्टहाउस सील करा दिया था। बताते हैं कि इसके बाद भी निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जोड़ों के ठहरने का सिलसिला चलता रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button