Budaun News: बिसौली में ट्रैक्टर का सामान चोरी, दो नामजद
बदायूं। बिसौली कस्बे की श्रीराम कॉलोनी में ट्रैक्टर का सामान चोरी हो गया। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कस्बे की श्रीराम कॉलोनी निवासी गोविंद पुत्र रामपाल सिंह का कहना है कि आठ अगस्त की रात करीब 12 बजे उसका ट्रैक्टर घर के पास रास्ते में खड़ा था। उसी समय कॉलोनी का राजकुमार पुत्र हरपाल सिंह और नई बस्ती निवासी शाकिर पुत्र तारिक आया और उसके ट्रैक्टर की टॉपलिंग निकालकर ले गए। ट्रैक्टर पर पेंट करने वाली मशीन भी रखी थी। एक पेंट टंगी थी। आरोपी वो भी ले गए।
जब वह सामान चोरी करके ले जा रहे थे। उस दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें देखा था। उन्होंने चोरों को देखकर आवाज भी दी लेकिन वह रास्ते में नहीं रुके। वह सामान लेकर वहां से भाग गए। इस पर गोविंद ने कोतवाली जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिससे पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद



