Budaun News: गाड़ी में लदा दो क्विंटल पनीर पकड़ा, सैंपल लेकर छोड़ा
बदायूं। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त सीएल यादव के नेतृत्व में टीम ने सूचना मिलने पर बिकने जा रहे पनीर को गाड़ी को रोककर चेक किया। टीम ने छानबीन करते हुए पनीर के दो सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए लिए लैब भेजा गया है। पनीर को छोड़ दिया गया।
शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य छोटेलाल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला और शाहबुद्दीन की टीम बिनावर क्षेत्र में छापेमारी को निकली थी। गांव रसूलपुर के पास एक छोटा हाथी में पनीर के टब भरे ले जाते हुए देखा तो गाड़ी को रोककर चेक किया। पनीर मिलने के बाद दो सैंपल लिए और गाड़ी को छोड़ दिया। पनीर शमशाद और सिराज निवासी मोहम्मदपुर थाना बिनावर का था। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।