बदायूं

Budaun News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Connect News 24

बदायूं। जिले में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक हादसा कादरचौक और दूसरा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

कादरचौक। शहर के मीरा सराय निवासी अमित (28) मंगलवार शाम करीब सात बजे एक टेंपो में सवार होकर ककोड़ा मेला जा रहा था। टेंपो कादरचौक थाना क्षेत्र में निजामपुर गांव के नजदीक पहुंचा था, तभी अचानक अमित टेंपो से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी सतीश कुमार (28) मंगलवार को अपने भाई की ससुराल मुड़िया धुरेकी आया था। यहां भाई के साले के यहां मंडप कार्यक्रम था। मंगलवार रात करीब आठ बजे दावत खाकर सतीश बाइक से लौट रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सर्वा गांव के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सतीश की मौत से उसकी पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। सतीश की दो साल की बेटी माही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button