बदायूं

Budaun News: उघैती पुलिस ने दो पशु तस्कर जेल भेजे

Connect News 24

उघैती। थाना पुलिस ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक तस्करी के लिए पकड़ कर बांधे गए 23 छुट्टा पशु बरामद कर लिए। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। ये लोग लंबे समय से इलाके में छुट्टा पशुओं की तस्करी कर रहे थे।

शनिवार रात पुलिस ने पशु मित्रों के साथ उघैती थाना क्षेत्र के गांव गदगांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 23 छुट्टा पशु बरामद किए गए थे। बताते हैं कि यह तस्कर राजस्थान के अलवर जिले में लोहाकावास के रहने वाले हैं। वह जिले में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर छुट्टा पशुओं को घेरकर एक जगह जमा कर लेते हैं और फिर मांस तस्करों को बेच देते हैं। इन लोगों ने 30 छुट्टा पशुओं को बेच दिया था। उन्हें एक ट्रक में लोड कर कहीं भेज दिया था।

थाना पुलिस ने लोहाकावास निवासी शंकर बंजारा और श्रवन बंजारा को गिरफ्तार किया था। उन्होंने भी पशुओं की तस्करी करना कबूल किया था। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और उन्हें सोमवार दोपहर जेल भेज दिया गया। अभी उनके साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। बताया जा रहा है कि इनके कई साथी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी कर रहे हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button