बदायूं

Budaun News: उझानी के गल्ला व्यापारियों ने की एक घंटे हड़ताल

Connect News 24

Galla traders of Ujhani went on strike for one hour

उझानी मंडी में कामबंद हड़ताल के दौरान बैठक करते आढ़ती। संवाद

उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सुरक्षा गार्ड और आढ़ती के बीच हाथापाई के मामले में शनिवार को आढ़तियों ने करीब एक घंटे तक हड़ताल की। शुक्रवार देर रात भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने गल्ला व्यापारियों और सुरक्षा गार्ड का पक्ष सुना। इसके बाद पूर्वाह्न गल्ला व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में हड़ताल स्थगित कर अनाज की तौल शुरू कर दी गई।

शनिवार सुबह मंडी में किसी भी आढ़त पर तौल के लिए कांटा नहीं टांगा गया। परिसर में गहमागहमी का माहौल जरूर रहा, लेकिन प्रतिष्ठान खोल लिए गए। पूर्वाह्न करीब 11 बजे व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता और रतन जिंदल के साथ आढ़तियों ने बैठक कर हड़ताल के मुद्दे पर चर्चा की। व्यापारी नेताओं ने भाजपा विधायक हरीश शाक्य के साथ शुक्रवार देर रात हुई वार्ता के बारे में सभी आढ़तियों को अवगत कराया। पीड़ित आढ़ती चंदन वार्ष्णेय से भी मशविरा किया गया।

व्यापारी नेता सर्वेश कुमार गुप्ता और रतन जिंदल ने बताया कि विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा गार्ड प्रेम सिंह की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। गार्ड को उझानी मंडी में ड्यूटी नहीं मिलेगी। साध ही आढ़ती चंदन वार्ष्णेय भी अपनी तहरीर वापस लेंगे। हड़ताल के करीब एक घंटे बाद ही मंडी में अनाज की तौल शुरू कर दी गई।

बुधवार रात अनाज लदे ट्रक के गेटपास को लेकर आढ़ती और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट हो गई थी। अगले दिन ही एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें आढ़ती से हाथापाई बताई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button